किराए का मकान - पवन चौहान

पवन चौहानपवन चौहान3 Sept 1978

4 min read · 12.4K reads

मैं किराए का मकान हूँ
मैंने कईयों को आश्रय दिया
कुछ पाने की चाह में
अपनी तरह सजाया संवारा सबने
कठपुतली बना हर हाथ में
मैंने देखा है अपने अंदर
प्रेम क्रीड़ा में डूबे बदन
वात्सल्य की षीतल धारा
टूटते बनते रिश्ते
खुशी से चहकते गाल
मंगलकामना को उठते हाथ
मैंने मकानों का जंगल भी देखा है बनते
अपने आस-पास
सिमटती तंग गली के दूसरी तरफ
शड़यंत्र का बुनते जाल
धन अभाव में तड़पता बिमार बूढ़ा षरीर
मैंने देखा है किराया न दे पाने पर
उठते बोरिया बिस्तर भी
अरमानों का गला घुटते
खंडित होते सपनों को
मैंने बहुत कुछ देखा, सुना, महसूस किया
ढेर सारा अनुभव पाया
पर अफसोस...
मैं कभी घर नहीं बन पाया
पवन चौहान
About the poet

पवन चौहान

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like