फैला हुआ है बाग़ में हर सम्त नूर-व-सुब्ह

परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़11 Dec 1866

1 min read · 12.4K reads

फैला हुआ है बाग़ में हर सम्त नूर-व-सुब्ह

बुलबुल के चहचहों से है ज़ाहिर सुरूर-ए-सुब्ह

बैठे हो तुम जो चेहरे से उल्टे नक़ाब को

फैला हुआ है चार तरफ़ शब को नूर-व-सुब्ह

बद-क़िस्मतों को गर हो मयस्सर शब-ए-विसाल

सूरज ग़ुरूब होते ही ज़ाहिर हो नूर-व-सुब्ह

पौ फटते ही रियाज़-ए-जहाँ ख़ुल्द बन गया

ग़िल्मान-ए-महर साथ लिए आई हूर-ए-सुब्ह

मुर्ग़-ए-सहर अदू न मोअज़्ज़िन की कुछ ख़ता

'परवीं' शब-ए-विसाल में सब है फ़ुतूर-ए-सुब्ह

परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़
About the poet

परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़

जन्म : 11 Dec 1866 | दिल्ली

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like