बहुत से ज़मीं में दबाए गए हैं

परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़11 Dec 1866

1 min read · 12.4K reads

बहुत से ज़मीं में दबाए गए हैं

बहुत उन के आशिक़ जलाए गए हैं

हमेशा से आशिक़ सताए गए हैं

हमें क्या नए याँ जलाए गए हैं

अंधेरा न होने दिया वस्ल की शब

वो शम्ओं पे शमएँ जलाए गए हैं

नहीं बे-सबब उन को मुझ से रुकावट

बहुत ही सिखाए पढ़ाए गए हैं

नहीं वस्ल की इन से फ़रमाइश आसाँ

बहुत मुँह बिगाड़े बनाए गए हैं

अदाओं के नामों के ग़मज़ों के मुझ पर

बहुत चोर पहरे बिठाए गए हैं

निगाहों की छुरियाँ अदाओं के ख़ंजर

बहुत मेरे दिल पर लगाए गए हैं

लड़ाया है शह दे के लोगों ने हम को

बहुत रोज़ नक़्शे जमाए गए हैं

मैं नालाँ न था तेरे जौर-ओ-जफ़ा से

ज़माने के दिल क्यूँ दुखाए गए हैं

दिल-ओ-दीदा दो घर हैं तशरीफ़ लाएँ

सँवारे गए हैं सजाए गए हैं

ये दुनिया है इस में हमेशा से इंसाँ

बिगाड़े गए हैं बनाए गए हैं

बनी-आदम आज़ा-ए-यक-दीगर-अंद

कि मिट्टी से हम तुम बनाए गए हैं

ज़मीं से ही आए ज़मीं ही में जाना

इसी से बिगाड़े बनाए गए हैं

हमीं पर नहीं ज़ुल्म दुनिया में 'परवीं'

बहुत लोग याँ आज़माए गए हैं

परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़
About the poet

परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़

जन्म : 11 Dec 1866 | दिल्ली

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी