सफर-ए-आगही - परवीन फ़ना सय्यद

परवीन फ़ना सय्यदपरवीन फ़ना सय्यद

1 min read · 12.4K reads

अजीब है
दश्त-ए-आगही का सफ़र
वफ़ा की रिदा में लिपटी
बरहना क़दमों से चल रही हूँ
तपे हुए रेगज़ार में भी
मगर चुभन है न पाँव में कोई आबला है
थकन का नाम ओ निशाँ नहीं है
परवीन फ़ना सय्यद
About the poet

परवीन फ़ना सय्यद

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like