बसारत - परवीन फ़ना सय्यद

परवीन फ़ना सय्यदपरवीन फ़ना सय्यद

2 min read · 12.4K reads

तेरे हाथों में पैवस्त
मेख़ों में बहता लहू
कोर आँखों पे छिड़का
तो पल्कों की चिलमन से
ता-हद्द-ए-इम्काँ
बसारत के हर ज़ाविए पर
अजब नूर की धारियाँ
तह-ब-तह तीरगी की रवा चीरती
अन-गिनत मिशअलें
आगही के दरीचों में
इरफ़ान के आईनों में
दमकने लगीं
परवीन फ़ना सय्यद
About the poet

परवीन फ़ना सय्यद

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like