बसारत - नज़्म

परवीन फ़ना सय्यदपरवीन फ़ना सय्यद

1 min read · 12.4K reads

तेरे हाथों में पैवस्त

मेख़ों से बहता लहू

कोर आँखों पे छिड़का

तो पलकों की चिलमन से

ता-हद्द-ए-इम्काँ

बसारत के हर ज़ाविए पर

अजब नूर की धारियाँ

तह-ब-तह तीरगी की रवा चीरती

अन-गिनत मिशअलें

आगही के दरीचों में

इरफ़ान के आईनों में

दमकने लगीं

परवीन फ़ना सय्यद
About the poet

परवीन फ़ना सय्यद

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like