प्रेम - परमेन्द्र सिंह

परमेन्द्र सिंहपरमेन्द्र सिंह10 Sept 1970

2 min read · 12.4K reads

एक शरारती
जंगली खरगोश
अपनी झलक-भर दिखाकर
छिप जाता
खो जाता - अन्तर्बाह्य के विस्तारों में
एक चाह कि छू लें उसे।

बना लेना चाहते हैं
उसकी नर्म खाल के गर्म दस्ताने।

बरसों
वह थकाता
पर अन्ततः दबोच लिया जाता
सहलाया जाता - दोहराए जाते स्पर्श
बिना जाने, बिना देखे
उसका काला पड़ता हुआ रंग।
परमेन्द्र सिंह
About the poet

परमेन्द्र सिंह

View profile & all 11 Poems / Stories