शुभ-अशुभ - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

4 min read · 12.4K reads

वह ब्रह्मांड का ऐसा अनोखा आदमी था
कि जिस रोज उसके साथ हादसे होते थे
उसके ऊपर आफत टूटती थी
उसके सम्मान को ठेस पहुंचती थी
उस दिन को शुभ दिन मानता था वह
उस दिन को हैप्पी डे मानता था वह
और अच्छा समय चल रहा है
या अच्छे दिन आनेवाले हैं
सोचकर खुश हो जाता था वह

उसने ऐसा मानना तब से शुरू किया
जब से हादसों, आफतों और अपमानों से
कुछ-न-कुछ सीखना शुरू किया

जैसे-जैसे हादसों, आफतों और अपमानों से
वह सीखता चला गया
वैसे-वैसे उसके जीवन से
हादसे, आफ़तें और अपमान भी शून्य होते चले गए

इस तरह
उसकी निगाहों में
ऐसे दिन
एक दिन
शुभ हो गए

जबकि दुनिया की निगाहों में
हादसों, आफतों और अपमानों के दिन
अशुभ ही रह गए।
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like