सचमुच - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

2 min read · 12.4K reads

सचमुच में आप
बदलाव चाहते हैं?

सचमुच में आप
परिवर्तन चाहते हैं?

सचमुच में आप
दुनिया को बदल देना चाहते हैं?

तो हटाइए
बोरिंग के उस मुहाने पर से
अपना जकड़ा हुआ हाथ

जिसकी कल-कल करती धारा को
आपने आज तक निकलने ही नहीं दिया!
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like