गरमी - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

2 min read · 12.3K reads

भीषण गरमी है
आग के गोले बरस रहे हैं
पत्‍ता तक नहीं हिल रहा
पाताल भी सूख गया होगा

पिछले पच्‍चीस सालों का रिकार्ड भंग हो रहा है ...

बड़े-बूढ़ों की गरमी
ऐसे ही निकल रही थी
और दूधमुंहे बच्‍चों की गरमी
घमोरियों में निकल रही थी!
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like