कूलन में केलि में कछारन में कुंजन में(ऋतु वर्णन) - पद्माकर

पद्माकरपद्माकर

2 min read · 12.4K reads


कूलन में केलि में कछारन में कुंजन में
          क्यारिन में कलिन में कलीन किलकंत है.
कहे पद्माकर परागन में पौनहू में
          पानन में पीक में पलासन पगंत है
द्वार में दिसान में दुनी में देस-देसन में
          देखौ दीप-दीपन में दीपत दिगंत है
बीथिन में ब्रज में नवेलिन में बेलिन में
          बनन में बागन में बगरयो बसंत है
पद्माकर
About the poet

पद्माकर

View profile & all 48 Poems / Stories