घी की मटकी - पद्मा चौगांवकर

पद्मा चौगांवकरपद्मा चौगांवकर6 Sept 1942

2 min read · 12.4K reads

बिल्ली आई
एक कलूटी,
छींके ऊपर
देखी मटकी।
कूदी, लपकी
उछली, लटकी,
यहाँ चढ़ी
वहाँ से टपकी।
ऊपर नीचे
उलझी-अटकी,
मगर मिली ना
घी की मटकी।
अम्माँ की फिर
टूटी झपकी,
गई बेचारी
मारी डपटी।
पछताती फिर
भागी सटकी,
भाग्य कहाँ जो
छींका टूटे,
या फिर फूटे-
घी की मटकी!
पद्मा चौगांवकर
About the poet

पद्मा चौगांवकर

View profile & all 4 Poems / Stories