बजे नगाड़े, बरसे मोती - पद्मा चौगांवकर

पद्मा चौगांवकरपद्मा चौगांवकर6 Sept 1942

2 min read · 12.4K reads

आसमान में
बजे नगाड़े,
या बुढ़िया-
दलती सिंघाड़े!
भूरे काले बादल,
जोर-जोर से
पढ़ें पहाड़े।

झर-झर बूँदें,
बरसे मोती,
बुढ़िया अपनी
चकिया धोती!

या फिर-
कोई छोटी बदली,
कक्षा में
पिटकर है रोती!
पद्मा चौगांवकर
About the poet

पद्मा चौगांवकर

View profile & all 4 Poems / Stories