घंटा बोला - पद्मा चौगांवकर

पद्मा चौगांवकरपद्मा चौगांवकर6 Sept 1942

2 min read · 12.4K reads

टन-टन-टन-टन
घंटा बोला,
हो गई छुट्टी
कहकर डोला!

झट कंधों पर,
लटके बस्ते,
बच्चे भागे,
घर के रस्ते!

अब घंटा
मन में पछताया,
नाहक अपना
गाल बजाया।

नहीं करूँगा-
छुट्टी कल से,
क्यूँ यूँ सूने
रहें मदरसे!
पद्मा चौगांवकर
About the poet

पद्मा चौगांवकर

View profile & all 4 Poems / Stories