प्रेम के,अठखेलियों के दिन गए - ओमप्रकाश यती

ओमप्रकाश यतीओमप्रकाश यती3 Sept 1959

2 min read · 12.4K reads


प्रेम के, अठखेलियों के दिन गए
गाँव से भी मस्तियों के दिन गए

बन्द कमरा ,पास में बन्दूक़ भी
अब वो बेपरवाहियों के दिन गए

वीडियो चलते हैं शादी-ब्याह में
नाच के, नौटंकियों के दिन गए

हर गली में मजनुओं के झुण्ड हैं
दंगलों के, कुश्तियों के दिन गए

भाई - भाई में मुक़दमेबाज़ियाँ
देवरों के, भाभियों के दिन गए

ओमप्रकाश यती
About the poet

ओमप्रकाश यती

View profile & all 62 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like