फूस–पत्ते अगर नहीं मिलते - ओमप्रकाश यती

ओमप्रकाश यतीओमप्रकाश यती3 Sept 1959

2 min read · 12.4K reads


फूस – पत्ते अगर नहीं मिलते
जाने कितनों को घर नहीं मिलते।

देखना चाहते हैं हम जिनको
स्वप्न वो रात भर नहीं मिलते।

जंगलों में भी जाके ढूँढ़ो तो
इस क़दर जानवर नहीं मिलते।

दूर परदेश के अतिथियों से
दौड़कर ये नगर नहीं मिलते।

चाहती हैं जो बाँटना खुशबू
उन हवाओं को‘पर’नहीं मिलते।
ओमप्रकाश यती
About the poet

ओमप्रकाश यती

View profile & all 62 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like