इस तरह कब तक हँसेगा गाएगा - ओमप्रकाश यती

ओमप्रकाश यतीओमप्रकाश यती3 Sept 1959

2 min read · 12.4K reads


इस तरह कब तक हँसेगा-गाएगा
एक दिन बच्चा बड़ा हो जाएगा

आ गया वह फिर खिलौने बेचने
सारे बच्चों को रुलाकर जाएगा

हर समय ईमानदारी की ही बात
एक दिन यह आदमी पछताएगा

फ़ाइलें यदि मेज़ पर ठहरें नहीं
दफ़्तरों के हाथ क्या लग पाएगा

‘रेस’ जीतेंगी यहाँ बैसाखियाँ
पाँव वाला दौड़ता राह जाएगा
ओमप्रकाश यती
About the poet

ओमप्रकाश यती

View profile & all 62 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like