धर्मशाला को घर - ओमप्रकाश चतुर्वेदी पराग

ओमप्रकाश चतुर्वेदी परागओमप्रकाश चतुर्वेदी पराग4 Sept 1933

3 min read · 12.4K reads

धर्मशाला को वो घर कहने लगा है
मूर्ख मेले को नगर कहने लगा है

जो किसी भी मोड़ पर है छोड़ जाती
उस डगर को हमसफ़र कहने लगा है

रच रहा है दूरगामी योजनाएँ
चार दिन को उम्र भर कहने लगा है

आधुनिकता का चढ़ा है भूत ऐसा
देव-सरिता को गटर कहने लगा है

वो नया पंडित विदेशी व्याकरण का
श्लोक को खारिज-बहर कहने लगा है

दाग़ चेहरे के छुपाने के लिए वो
आइने को बेअसर कहने लगा है

सोचकर मिलना पराग उस आदमी से
वो स्वयं को मान्यवर कहने लगा है!
ओमप्रकाश चतुर्वेदी पराग
About the poet

ओमप्रकाश चतुर्वेदी पराग

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like