मौसम बहुत है सर्द जलाने को कुछ मिले - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

मौसम बहुत है सर्द जलाने को कुछ मिले
जी चाहता है आग लगाने को कुछ मिले

पहले कहा था काम चलाने को कुछ मिले
अब चाहते हैं ब्याज़ चुकाने को कुछ मिले

जाने हमारे बीच से क्या चीज़ खो गई
लगता है साथ वक़्त बिताने को कुछ मिले

रोज़ा समझ के काट दिया दिन पहाड़-सा
अब शाम में तो प्यास बुझाने को कुछ मिले

ऐसी जगह नदीम न टिक पाएँगे जहाँ
पीने को कुछ मिले न पिलाने को को कुछ मिले

आती नहीं है रास किसी को भी मुफ़लिसी
रिश्ते भी चाहते हैं कमाने को कुछ मिले
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like