इधर भी गधे हैं, उधर भी गधे हैं - ओम प्रकाश आदित्य

ओम प्रकाश आदित्यओम प्रकाश आदित्य5 Sept 1936 – 7 Sept 2009

5 min read · 12.4K reads

इधर भी गधे हैं, उधर भी गधे हैं
जिधर देखता हूं, गधे ही गधे हैं

गधे हँस रहे, आदमी रो रहा है
हिन्दोस्तां में ये क्या हो रहा है

जवानी का आलम गधों के लिये है
ये रसिया, ये बालम गधों के लिये है

ये दिल्ली, ये पालम गधों के लिये है
ये संसार सालम गधों के लिये है

पिलाए जा साकी, पिलाए जा डट के
तू विहस्की के मटके पै मटके पै मटके

मैं दुनियां को अब भूलना चाहता हूं
गधों की तरह झूमना चाहता हूं

घोडों को मिलती नहीं घास देखो
गधे खा रहे हैं च्यवनप्राश देखो

यहाँ आदमी की कहाँ कब बनी है
ये दुनियां गधों के लिये ही बनी है

जो गलियों में डोले वो कच्चा गधा है
जो कोठे पे बोले वो सच्चा गधा है

जो खेतों में दीखे वो फसली गधा है
जो माइक पे चीखे वो असली गधा है

मैं क्या बक गया हूं, ये क्या कह गया हूं
नशे की पिनक में कहां बह गया हूं

मुझे माफ करना मैं भटका हुआ था
वो ठर्रा था, भीतर जो अटका हुआ था
ओम प्रकाश आदित्य
About the poet

ओम प्रकाश आदित्य

View profile & all 8 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश आदित्य

  1. तोता एंड मैना - ओम प्रकाश आदित्य

    भारत में एक दिल्ली है, जहाँ क़ुतुब की बिल्ली है।दिल्ली के कुछ हिस्से हैं, सबके अपने किस्से हैं।

    12.4K reads
  2. ओ घोड़ी पर बैठे दूल्हे - ओम प्रकाश आदित्य

    ओ घोड़ी पर बैठे दूल्हे क्या हँसता है!!देख सामने तेरा आगत मुँह लटकाए खड़ा हुआ है .

    12.4K reads
  3. नेताजी का नख-शिख वर्णन - ओम प्रकाश आदित्य

    सिरबेपैंदी के लोटे-सा सिर शोभित

    12.4K reads
  4. जिए जा रहा हूँ मैं - ओम प्रकाश आदित्य

    दाल-रोटी दी तो दाल-रोटी खा के सो गया मैंआँसू दिये तूने आँसू पिए जा रहा हूँ मैं

    12.4K reads
  5. इतिहास का पर्चा - ओम प्रकाश आदित्य

    इतिहास परीक्षा थी उस दिन, चिंता से हृदय धड़कता थाथे बुरे शकुन घर से चलते ही, दाँया हाथ फड़कता था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like