यात्रा के बाद भी - ओम प्रभाकर

ओम प्रभाकरओम प्रभाकर5 Sept 1941

2 min read · 12.4K reads

यात्रा के बाद भी
पथ साथ रहते हैं।
हमारे साथ रहते हैं।

खेत खम्भे-तार
सहसा टूट जाते हैं,
हमारे साथ के सब लोग
हमसे छूट जाते हैं,

मगर
फिर भी
हमारी बाँह-गर्दन-पीठ को
छूते
गरम दो हाथ रहते हैं।
ओम प्रभाकर
About the poet

ओम प्रभाकर

View profile & all 28 Poems / Stories