गाँव, इन दिनों

ओम नागरओम नागर20 Sept 1980

1 min read · 12.4K reads

गाँव इन दिनों

दस बीघा लहुसन को ज़िंदा रखने के लिए

हज़ार फीट गहरे ख़ुदवा रहा है ट्यूबवेल

निचोड़ लेना चाहता है

धरती के पेंदे में बचा रह गया

शेष अमृत

क्योंकि मनुष्य के बचे रहने के लिए

ज़रूरी हो गया है

फ़सलों का बचे रहना

फ़सल जिसे बमुश्किल

पहुँचाया जा रहा है रसायनिक खाद के बूते

घुटनों तक

धरती भी भूलती जा रही है शनैः-शनैः

असल तासीर

और हमने भी बिसरा दिया है

गोबर-कूड़ा-करकट का समुच्चय

गाँव, इन दिनों

किसी न किसी बैंक की क्रेडिट पर है

बैंक में खातों के साथ

चस्पाँ कर दी गई है खेतों की नक़लें

बहुत आसान हो गया है अब

गिरवी होना

शायद, इसलिए गाँव इन दिनों

ओढ़े बैठा है मरघट सी ख़ामोशी

और ज़िंदगी से थक चुके किसान की गर्म राख

हवा के झोंके के साथ

उड़ी जा रही है

राजधानी की ओर...

ओम नागर
About the poet

ओम नागर

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुर