और क्या चाहिए तुम्हें!

ओम नागरओम नागर20 Sept 1980

1 min read · 12.4K reads

धरती तुम्हारी

मिट्टी तुम्हारी

फ़सल तुम्हारी

बीवी तुम्हारी

बीज हमारा

खाद हमारा

बैंक हमारा

सूद हमारा

और क्या चाहिए तुम्हें!

मौत तुम्हारी

फंदा हमारा

गाय तुम्हारी

भैंस तुम्हारी

बकरी तुम्हारी

बैल तुम्हारा

पैकिंग हमारी

क़ीमत हमारी

गोदाम हमारा

पटवारी हमारा

और क्या चाहिए तुम्हें!

ज़मीन तुम्हारी

फीता हमारा

काँटे तुम्हारे

फूल तुम्हारे

आलू तुम्हारे

प्याज तुम्हारे

भाव हमारे

ताव हमारे

गाँव हमारे

शहर हमारे

और क्या चाहिए तुम्हें

भूख तुम्हारी

उत्सव हमारा

क्यूँ ठीक बात बा किसान बाबू!

ओम नागर
About the poet

ओम नागर

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुर