इस क़दर कीं जज़्बा-ए-उल्फ़त की पर्दा-पोशियाँ

नूर फ़ातिमा नूरनूर फ़ातिमा नूर

1 min read · 12.4K reads

इस क़दर कीं जज़्बा-ए-उल्फ़त की पर्दा-पोशियाँ

डस रही हैं आज ख़ुद मुझ को मिरी ख़ामोशियाँ

कौन से सहरा के काँटे बिछ गए हैं राह में

कौन सी मंज़िल पे आ कर लुट गईं गुल-पोशियाँ

क्या हुआ वो सोज़-ए-फ़ुर्क़त और सुरूर-ए-इंतिज़ार

दिल से तेरी याद की दिन रात हम-आग़ोशियाँ

हर इक आहट पर तिरे आने का होता था गुमाँ

ख़ाक में सब मिल गईं हैं वो हमा-तन-गोशियाँ

फीकी फीकी हो गई है अब तिरी तहरीर भी

रंजिश-ए-पैहम ने तेरी छीन लीं मय-नोशियाँ

बद-गुमानी की हवा से गुल न हो शम-ए-वफ़ा

ज़ेहन-ओ-दिल में हो रही हैं आज ये सरगोशियाँ

उम्र भर का ग़म बनी है 'नूर' वो पल की ख़ुशी

होश के आलम में भी छाने लगीं बे-होशियाँ

नूर फ़ातिमा नूर
About the poet

नूर फ़ातिमा नूर

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like