उदास शाम की एक नज़्म - नज़्म

नोशी गिलानीनोशी गिलानी

1 min read · 12.4K reads

विसाल-रुत की ये पहली दस्तक ही सरज़निश है

कि हिज्र-मौसम ने रस्ते रस्ते सफ़र का आग़ाज़ कर दिया है

तुम्हारे हाथों का लम्स जब भी मिरी वफ़ा की हथेलियों पर हिना बनेगा

तो सोच लूँगी

रफ़ाक़तों का सुनहरा सूरज ग़ुरूब के इम्तिहान में है

हमारे बाग़ों से गर कभी तितलियों की ख़ुश्बू गुज़र न पाए तो ये न कहना

कि तितलियों ने गुलाब-रस्ते बदल लिए हैं

अगर कोई शाम यूँ भी आए कि जिस में हम तुम लगें पराए

तो जान लेना

कि शाम बे-बस थी शब की तारीकियों के हाथों

तुम्हारी ख़्वाहिश की मुट्ठियाँ बे-ध्यानियों में कभी खुलें तो यक़ीन करना

कि मेरी चाहत के जुगनुओं ने

तुम्हारे हाथों के लम्स-ए-ताज़ा की ख़्वाहिशों में

बड़े घनेरे अंधेरे काटे

मगर ये ख़दशे, ये वसवसे तो तकल्लुफ़न हैं

जो बे-इरादा सफ़र पे निकलें

तो ये तो होता है ये तो होगा

हम अपने जज़्बों को मुंजमिद रायगाँनियों के सुपुर्द कर के

ये सोच लेंगे

कि हिज्र-मौसम तो वस्ल की पहली शाम से ही

सफ़र का आग़ाज़ कर चुका था

नोशी गिलानी
About the poet

नोशी गिलानी

View profile & all 44 Poems / Stories

More from नोशी गिलानी

  1. अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआ - नोशी गिलानी

    अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआइस दिल की झील सी आँखों में इक ख़्वाब बहुत बर्बाद हुआ

    12.4K reads
  2. बहुत तारीक सहरा हो गया है - नोशी गिलानी

    बहुत तारीक सहरा हो गया हैहवा को शोर गहरा हो गया है

    12.4K reads
  3. दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआ - नोशी गिलानी

    दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआये शहर बे-मिसाल तुझे देख कर हुआ

    12.4K reads
  4. दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुए - नोशी गिलानी

    दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुएफिर भी ख़ुशबू के हाथ पीले हुए

    12.4K reads
  5. हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खे - नोशी गिलानी

    हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खेअच्छा मौला तेरी मर्ज़ी तो जिस हाल में रक्खे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like