मिरी आवाज़ सुनते हो - नज़्म

नोशी गिलानीनोशी गिलानी

1 min read · 12.4K reads

मैं तन्हा हिज्र के जंगल के ग़ारों में

जलाती हूँ

सुख़न के वो दिए जिन को

अभी बाहर की ज़हरीली हवाएँ अजनबी महसूस करती हैं

अभी ये रौशनी जो सच की ख़ुश्बू की हिफ़ाज़त के लिए

तारीकियों से लड़ रही है, ना-शनासी के

ग़ुबार-आलूद रस्तों से गुज़रती है

अभी जुगनू शबों में अपने होने की गवाही तक नहीं देते

अभी तो तितलियाँ मैले परों से दर-ब-दर फिरती हैं बे-चारी

अभी तो चाँद भी ठंडक नहीं देता मोहब्बत की

अभी तो रात के शानों पे हैं हालात की ज़ुल्फ़ें

मुझे मालूम है मैं जानती हूँ मुझ को रहना है

इसी ग़ार-ए-अज़िय्यत में

मगर सुन लो

यहीं से मेरे होंटों को मिला है वस्फ़-ए-गोयाई

यहीं से मेरे होंटों को मिला है वस्फ़-ए-गोयाई

यहीं से मैं ने सच की रौशनी ख़ुद में उतारी है

इसी ग़ार-ए-अज़िय्यत ने मिरे लफ़्ज़ों को आवाज़ें अता की हैं

यहीं से एक दिन सूरज निकलना है वफ़ाओं का

यहीं से एक दिन हर्फ़-ए-मोहब्बत भी जनम लेगा

मिरे लफ़्ज़ों में मअ'नी का असर महसूस करते हो

मिरी आवाज़ सुनते हो

नोशी गिलानी
About the poet

नोशी गिलानी

View profile & all 44 Poems / Stories

More from नोशी गिलानी

  1. अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआ - नोशी गिलानी

    अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआइस दिल की झील सी आँखों में इक ख़्वाब बहुत बर्बाद हुआ

    12.4K reads
  2. बहुत तारीक सहरा हो गया है - नोशी गिलानी

    बहुत तारीक सहरा हो गया हैहवा को शोर गहरा हो गया है

    12.4K reads
  3. दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआ - नोशी गिलानी

    दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआये शहर बे-मिसाल तुझे देख कर हुआ

    12.4K reads
  4. दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुए - नोशी गिलानी

    दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुएफिर भी ख़ुशबू के हाथ पीले हुए

    12.4K reads
  5. हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खे - नोशी गिलानी

    हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खेअच्छा मौला तेरी मर्ज़ी तो जिस हाल में रक्खे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like