कुछ भी कर गुज़रने में देर कितनी लगती है

नोशी गिलानीनोशी गिलानी

1 min read · 12.4K reads

कुछ भी कर गुज़रने में देर कितनी लगती है

बर्फ़ के पिघलने में देर कितनी लगती है

उस ने हँस के देखा तो मुस्कुरा दिए हम भी

ज़ात से निकलने में देर कितनी लगती है

हिज्र की तमाज़त से वस्ल के अलाओ तक

लड़कियों के जलने में देर कितनी लगती है

बात जैसी बे-मा'नी बात और क्या होगी

बात के मुकरने में देर कितनी लगती है

ज़ो'म कितना करते हो इक चराग़ पर अपने

और हवा के चलने में देर कितनी लगती है

जब यक़ीं की बाँहों पर शक के पाँव पड़ जाएँ

चूड़ियाँ बिखरने में देर कितनी लगनी है

नोशी गिलानी
About the poet

नोशी गिलानी

View profile & all 44 Poems / Stories

More from नोशी गिलानी

  1. अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआ - नोशी गिलानी

    अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआइस दिल की झील सी आँखों में इक ख़्वाब बहुत बर्बाद हुआ

    12.4K reads
  2. बहुत तारीक सहरा हो गया है - नोशी गिलानी

    बहुत तारीक सहरा हो गया हैहवा को शोर गहरा हो गया है

    12.4K reads
  3. दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआ - नोशी गिलानी

    दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआये शहर बे-मिसाल तुझे देख कर हुआ

    12.4K reads
  4. दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुए - नोशी गिलानी

    दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुएफिर भी ख़ुशबू के हाथ पीले हुए

    12.4K reads
  5. हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खे - नोशी गिलानी

    हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खेअच्छा मौला तेरी मर्ज़ी तो जिस हाल में रक्खे

    12.4K reads