एक जैसा मुकालिमा - नज़्म

नोशी गिलानीनोशी गिलानी

1 min read · 12.4K reads

बिछड़ते लम्हों में

उस ने मुझ से कहा था देखो

''हमारी राहें जुदा जुदा हैं

मगर हमें एक दूसरे का ख़याल रखना है ज़िंदगी भर

किसी भी लम्हे उदासियों की

फ़सील हाइल न होने देना

हवा के हाथों पे लिखते रहना

जुदाइयों के तमाम क़िस्से

क़दम क़दम पर जो पेश आएँ

वो सानेहे भी नज़र में रखना

मैं जब भी लौटा तो अपने होंटों की ताज़गी को

तुम्हारी बुझती हुई इन आँखों में ला रखूँगा

जो मेरी अपनी हैं सिर्फ़ मेरी''

बिछड़ते लम्हों में उस ने मुझ से न जाने क्या कुछ कहा सुना था

और अब

उसे भी यही कहेगा

वो जिस के हाथों में हाथ डाले

नए सफ़र पर निकल पड़ा है

नोशी गिलानी
About the poet

नोशी गिलानी

View profile & all 44 Poems / Stories

More from नोशी गिलानी

  1. अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआ - नोशी गिलानी

    अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआइस दिल की झील सी आँखों में इक ख़्वाब बहुत बर्बाद हुआ

    12.4K reads
  2. बहुत तारीक सहरा हो गया है - नोशी गिलानी

    बहुत तारीक सहरा हो गया हैहवा को शोर गहरा हो गया है

    12.4K reads
  3. दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआ - नोशी गिलानी

    दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआये शहर बे-मिसाल तुझे देख कर हुआ

    12.4K reads
  4. दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुए - नोशी गिलानी

    दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुएफिर भी ख़ुशबू के हाथ पीले हुए

    12.4K reads
  5. हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खे - नोशी गिलानी

    हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खेअच्छा मौला तेरी मर्ज़ी तो जिस हाल में रक्खे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like