अजीब ख़्वाहिश है शहर वालों से छुप छुपा कर किताब लिक्खूँ

नोशी गिलानीनोशी गिलानी

1 min read · 12.4K reads

अजीब ख़्वाहिश है शहर वालों से छुप छुपा कर किताब लिक्खूँ

तुम्हारे नाम अपनी ज़िंदगी की किताब का इंतिसाब लिक्खूँ

वो लम्हा कितना अजीब था जब हमारी आँखें गले मिली थीं

मैं किस तरह अब मोहब्बतों की शिकस्तगी के अज़ाब लिक्खूँ

तुम्ही ने मेरे उजाड़ रस्तों पे ख़्वाहिशों के दिए जलाए

तुम्ही ने चाहा था ख़ुश्क होंटों से चाहतों के गुलाब लिक्खूँ

कभी वो दिन थे कि नींद आँखों की सरहदों से परे परे थी

मगर मैं अब जब भी सोना चाहूँ तुम्हारी यादों के ख़्वाब लिक्खूँ

मैं तन्हा लड़की दयार-ए-शब में जलाऊँ सच के दिए कहाँ तक

सियाहकारों की सल्तनत में मैं किस तरह आफ़्ताब लिक्खूँ

क़यादतों के जुनूँ में जिन के क़दम लहू से रंगे हुए हैं

ये मेरे बस में नहीं है लोगो कि उन को इज़्ज़त-मआब लिक्खूँ

यही बहुत है कि इन लबों को सदा से महरूम कर के रख दूँ

मगर ये कैसी मुसालहत है समुंदरों को सराब लिक्खूँ

नोशी गिलानी
About the poet

नोशी गिलानी

View profile & all 44 Poems / Stories

More from नोशी गिलानी

  1. अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआ - नोशी गिलानी

    अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआइस दिल की झील सी आँखों में इक ख़्वाब बहुत बर्बाद हुआ

    12.4K reads
  2. बहुत तारीक सहरा हो गया है - नोशी गिलानी

    बहुत तारीक सहरा हो गया हैहवा को शोर गहरा हो गया है

    12.4K reads
  3. दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआ - नोशी गिलानी

    दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआये शहर बे-मिसाल तुझे देख कर हुआ

    12.4K reads
  4. दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुए - नोशी गिलानी

    दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुएफिर भी ख़ुशबू के हाथ पीले हुए

    12.4K reads
  5. हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खे - नोशी गिलानी

    हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खेअच्छा मौला तेरी मर्ज़ी तो जिस हाल में रक्खे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like