धुंध-सी छाई हुई है आज घर के सामने - नित्यानन्द तुषार

Nityanand TusharNityanand Tushar31 Oct 1961

1 min read · 12.6K reads

धुंध-सी छाई हुई है आज घर के सामने
कुछ नज़र आता नहीं है अब नज़र के सामने

सिर कटाओ या हमारे सामने सजदा करो
शर्त ये रख दी गई है हर बशर के सामने

सोचता हूँ क्यूँ अदालत ने बरी उसको किया
क़त्ल करके जो गया सारे नगर के सामने

देर तक देखा मुझे और फिर किसी ने ये कहा
आज तो मुझको पढ़ो, मैं हूँ नज़र के सामने

कल सड़क पर मर गए थे ठंड से कुछ आदमी
देश की उन्नति बताते पोस्टर के सामने

लौटना मत बीच से पूरा करो अपना सफ़र
हल करो वो मुश्किलें जो हैं डगर के सामने

Nityanand Tushar
About the poet

Nityanand Tushar

Civil Engineer Poet, lyricist, Writer of 8 Books + 8(edited books) books published. editor of Hindi literary magazine `yug vanshika`, sold several thousand copies of SITAM KI UMR CHHOTI HAI. नित्यानन्द तुषार (१) नवीनतम हिन्दी ग़ज़लें (२) रंगारंग मुशायरा (३) स…

View profile & all 11 Poems / Stories

More from Nityanand Tushar

  1. उसके होंठों पर रही जो, वो हँसी अच्छी लगी - नित्यानन्द तुषार

    उसके होंठों पर रही जो, वो हँसी अच्छी लगीउससे जब नज़रें मिलीं थीं वो घड़ी अच्छी लगी

    12.8K reads
  2. माना काफ़ी सुन्दर हो ,तुममें अदभुत आकर्षण है - नित्यानन्द तुषार

    माना काफ़ी सुन्दर हो, तुममें अदभुत आकर्षण हैजितना चाहे होली खेलो तुमको खुला निमंत्रण है

    12.6K reads
  3. ये माना अजनबी हो तुम , मगर अच्छी लगी हो तुम - नित्यानन्द तुषार

    ये माना अजनबी हो तुम, मगर अच्छी लगी हो तुमतुम्हीं को सोचता हूँ मैं, मेरी अब जिंदगी हो तुम

    12.7K reads
  4. ज़िन्दगी में जब हमारी ज़िन्दगी आने लगी - नित्यानन्द तुषार

    ज़िन्दगी में जब हमारी ज़िन्दगी आने लगीतब उदासी घर हमारा छोड़कर जाने लगी

    12.6K reads
  5. हम भटकते हैं पर अब वफ़ा के वास्ते - नित्यानन्द तुषार

    हम भटकते हैं पर अब वफ़ा के वास्तेचोट खाते हैं बहुत हम इस ख़ता के वास्ते

    12.7K reads

More Poetry & Stories You May Like