तुम्हारी याद को - निशांत

निशांतनिशांत

5 min read · 12.4K reads

पत्थरों के बीच
मैंने तुम्हारे संगीत को सुना
हड्डियों के कड़कड़ाके टूटने की गन्ध
और बारिश से भीगे पत्थर
लम्बे-लम्बे घास
जिसमें छिपे हम और
हवा में घुलता हुआ रागों का एक उद्दाम संगीत

नज़रों से छिपते हुए
पत्थरों के बीच
पहली बार मैंने तुम्हें चूमा
अभी भी स्मृतियों में कौंधता है तुम्हारा गुस्सैल
चेहरा
मेरा तीन दिन का बुख़ार
फिर कमरे में
नमक से भीगी हुई तुम्हारी पलकें

तुम्हारी उस सखी को धन्यवाद
जो अब मेरी बहन है
और तुम मेरी सबसे अच्छी प्रेमिका

कैसे भूल पाते हैं लोग- पहला प्यार।
पहला चुम्बन!
शायद नहीं भूलते लोग
जब-जब कहते हैं- मैं भूल चुका हूँ
पहला प्यार पहला चुम्बन...
उसी में छिपा रहता है वह आदिम जानवर
एक छलांग लगाते हुए मार जाता है हमें
मैं मर कर भी जी जाता हूँ
नहीं भूल पाता
पहला प्यार?
पहला चुम्बन
और पहला...
निशांत
About the poet

निशांत

View profile & all 42 Poems / Stories

More from निशांत

  1. अट्ठाइस साल की उम्र में - निशांत

    भरोसा था जिन पर,मुसीबत में साथ छोड़ा,

    12.4K reads
  2. जवान होते हुए लड़के का कबूलनामा - निशांत

    जन्म व बचपनउत्तर प्रदेश राज्य के बस्ती जिले में चार अक्टूबर 1978 को जन्मे बालक को ‘मिठाईलाल’ के नाम से पुकारा गया । इसी बालक का स्कूल में दाखिल हुआ तो हाजिरी रजिस्टंर में नाम अंकित किया गया ‘बिजय कुमार साव’ । सोलह साल की उम्र में 1993 में पहली कविता जनसत्ता में प्रकाशित हुई तो कवि का नाम ‘बिजय कुमार साव’ नही था, ‘मिठाईलाल’ ही था । कुछ दिन इसी नाम से कविताएँ छपती और प्रशंसित होती रहीं।बाद में इसे कवि-आलोचक अशोक वाजपेयी के सुझाव पर बदल दिया और निशांत नाम से कविता करने लगे।

    12.4K reads
  3. जी हाँ, लिख रहा हूँ - निशांत

  4. कामरेड, मैं तुम से प्यार करती हूं - निशांत

    उस दिनतुम्हारे चेहरे पर उदासी थी,

    12.4K reads
  5. इकतीस की उम्र में - निशांत

    उस दिनतुम्हारे चेहरे पर उदासी थी,

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like