सफ़ेद मोमजामा - निर्मला गर्ग

निर्मला गर्गनिर्मला गर्ग

3 min read · 12.4K reads

  
यहाँ शिमला में ऐसा ही होता है
आप वॉले शोयिंका पढ़ रहे होंगे
धुँध आपके चश्मे से लिपट रही होगी
आप चाहेंगे उसे मेज़ की दराज़ में
भर लेना
गुच्छा बनाकर
फूलदान में खोंस देना
वह आपको बरामदे में खीँच लाएगी

आप हैरान होंगे
देवदार कहाँ गए
कहाँ गए नीले पहाड़
घाटी कहाँ गई
यहाँ तो सफ़ेद मोमजामा तना है
चारों ओर
 
                 
रचनाकाल : 1994
निर्मला गर्ग
About the poet

निर्मला गर्ग

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like