रात - निर्मला गर्ग

निर्मला गर्गनिर्मला गर्ग

3 min read · 12.4K reads

 
जिस रात की कोई सुबह नहीं
वह रात है
गुजरात

यह रात फैलाती ही जा रही है
घनी होती जा रहीं उसकी दुरभिसंधियाँ
सच होते जा रहे बारंबार दुहराए झूठ

यह छीन रही हमसे हमारी आवाज़
बदल रही हमारा सारा इतिहास
ज़हर घोलती हवाओं में
अट्टहास करती यह रात
विदेशी पूँजी से बहनापा रखती
जनता की जेबों में कर रही छेद
इस रात के बाज़ू सहस्त्र हैं
इसके हैं चेहरे अनेक ।

                   
रचनाकाल : 2003
निर्मला गर्ग
About the poet

निर्मला गर्ग

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like