फेयर एंड लवली - निर्मला गर्ग

निर्मला गर्गनिर्मला गर्ग

3 min read · 12.4K reads

  
फ़ेयर एंड लवली की सालाना बिक्री है आठ हज़ार करोड़....
कविता की किताब छपती है मात्र तीन सौ

फ़ेयर एंड लवली = गोरा रंग
गोरा रंग = सुंदर दिखना
सुंदर दिखना = स्त्री होना

स्त्री जो कविता लिखती है
स्त्री जो कविता पढ़ती है
इस फ़ॉर्मूले से बाहर होती है

कविता
जुटी रहती है चींटी-सी
समाज की संरचना को बदलने के लिए
फ़ेयर एंड लवली
अँगूठा दिखाती है उस श्रम को

  
 रचनाकाल : 2007
निर्मला गर्ग
About the poet

निर्मला गर्ग

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like