- जिस क्षण आप इंतज़ार करना छोड़ देते हैं, उस क्षण आप जीना भी छोड़ देते हैं।
- तुम मदद कर सकते हो, लेकिन उतनी नहीं जितनी दूसरों को जरूरत है और यदि जरूरत के मुताबिक मदद नहीं कर सको तो चाहे कितनी भी मदद क्यों न करो, उससे बनता कुछ भी नहीं
- दुनिया की सबसे विचित्र चीज़ यह है कि लोग, तुम्हारे निकटतम सगे-सम्बन्धी..कुछ भी नहीं जानते। उन्हें आख़िर तक कुछ भी मालूम नहीं होता। तुम चुप रहकर सबको अपने ख़तरों से बरी कर सकते हो। तुम मुस्कुरा सकते हो और वो सिर्फ तुम्हारी मुस्कराहट देख सकते हैं।
- हममें कुछ ऐसा होता है जो न होकर भी साथ-साथ चलता रहता है, जिसे याद नहीं किया जाता क्योंकि वह कभी भूलता नहीं।
- जब हम जवान होते हैं, हम समय के ख़िलाफ़ भागते हैं, लेकिन ज्यों-ज्यों बूढ़े होते जाते हैं, हम ठहर जाते हैं, समय भी ठहर जाता है, सिर्फ़ मृत्यु भागती है, हमारी तरफ़।
- रिश्ते होते नहीं, बनते हैं। जब तक टीस नहीं उठती, पता नहीं चलता, वे कितने पक गये हैं।
- अजनबी की हैसियत से पराई ज़मीन पर मर जाना काफ़ी ख़ौफ़नाक बात है।
- जो घटना किसी युग का अंत जान पड़ती है, वही कालांतर में किसी दूसरे दौर का आरंभ बन जाती है।
- यह अजीब बात है, जब तुम दो अलग-अलग दुखों के लिए रोने लगते हो और पता नहीं चलता, कौन-से आँसू कौन-से दुख के हैं।
- जब मनुष्य के अपने भीतर का देवता मर जाता है, तब वह 'झूठे' देवताओं की शरण में जाता है।
- इस दुनिया में कितनी दुनियाएँ ख़ाली पड़ी रहती हैं, जबकि लोग ग़लत जगह पर रहकर सारी ज़िंदगी गँवा देते हैं।
- यह भयानक है, जब लेखक लिखना बंद कर देता है। उसके पास दुनिया को दिखाने के लिए कुछ भी नहीं रहता, सिवा अपने चेहरे के
- मौत से ज़्यादा खौफ़नाक यह बात है कि तुम कभी मरोगे नहीं, हमेशा के लिए जीते जाओगे।
- उदास शब्द कभी उदासी की जगह नहीं ले सकता।








