रानी बिटिया चली घुमने
दिल्ली से आगे बढ़,
चलते-चलते, चलते-चलते
पहुँच गई चंडीगढ़।
चंडीगढ़ से जयपुर पहुँची
जयपुर से रामेश्वर,
रामेश्वर से चलते-चलते
लौट चली आई घर।
माँ ने पूछा- ‘रानी बिटिया!
कहाँ गई थी बाहर?’
बिटिया बोली-‘कहीं नहीं माँ
मैं थी घर के अंदर।’
‘घर के अंदर? रानी बिटिया
ऐसा झूठ सरासर?’
‘झूठ नहीं माँ! सच कहती हूँ
भारत है मेरा घर।’
दिल्ली से आगे बढ़,
चलते-चलते, चलते-चलते
पहुँच गई चंडीगढ़।
चंडीगढ़ से जयपुर पहुँची
जयपुर से रामेश्वर,
रामेश्वर से चलते-चलते
लौट चली आई घर।
माँ ने पूछा- ‘रानी बिटिया!
कहाँ गई थी बाहर?’
बिटिया बोली-‘कहीं नहीं माँ
मैं थी घर के अंदर।’
‘घर के अंदर? रानी बिटिया
ऐसा झूठ सरासर?’
‘झूठ नहीं माँ! सच कहती हूँ
भारत है मेरा घर।’








