अगर-मगर - निरंकार देव सेवक

निरंकार देव सेवकनिरंकार देव सेवक19 Sept 1919 – 29 Sept 1994

3 min read · 12.4K reads

अगर मगर दो भाई थे,
लड़ते खूब लड़ाई थे।
अगर मगर से छोटा था,
मगर अगर से खोटा था।
अगर मगर कुछ कहता था,
मगर नहीं चुप रहता था।
बोल बीच में पड़ता था,
और अगर से लड़ता था।
अगर एक दिन झल्लाया,
गुस्से में भरकर आया।
और मगर पर टूट पड़ा,
हुई खूब गुत्थम-गुत्था।
छिड़ा महाभारत भारी,
गिरीं मेज-कुर्सी सारी।
माँ यह सुनकर घबराई,
बेलन ले बाहर आई!
दोनों के दो-दो जड़कर,
अलग दिए कर अगर-मगर।
खबरदार जो कभी लड़े,
बंद करो यह सब झगड़े।
एक ओर था अगर पड़ा,
मगर दूसरी ओर खड़ा।

-साभार: बालसखा, मई, 1946, 169
निरंकार देव सेवक
About the poet

निरंकार देव सेवक

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like