ईश्वर - निरंजन श्रोत्रिय

निरंजन श्रोत्रियनिरंजन श्रोत्रिय17 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

ईश्वर है
कि बस पहाड़ पर लुढ़कने से बच गई
बच्चे लौट आए स्कूल से सकुशल
पिता चिंतामुक्त माँ हँस रही है
प्रसव में जच्चा -बच्चा स्वस्थ हैं
दोस्त कहता है कि याद आती है
षड़यंत्रों के बीच बचा हुआ है जीवन
रसातल को नहीं गई पृथ्वी अभी तक।

तुम डर से
भोले विश्वासों में तब्दील हो गए हो
ईश्वर बाबू!
निरंजन श्रोत्रिय
About the poet

निरंजन श्रोत्रिय

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like