पहचानते हुए भी - नीरज दइया

नीरज दइयानीरज दइया22 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

मैं गफलत में रहा
तुम लगा-लगा कर मुखौटे
रचते रहे
नित नए स्वांग ।

दूर रख कर सच से
सिद्ध किए तुमने स्वार्थ
और आज मैं
पहचानते हुए भी तुम्हें
तुम्हारे मुखौटे उतारने की बजाय
स्वयं मुखौटा लगाने की सोचता हूं ।

अनुवाद : स्वयं कवि द्वारा
नीरज दइया
About the poet

नीरज दइया

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like