अँधेरा और बच्चा - नीरज दइया

नीरज दइयानीरज दइया22 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

डरता है बच्चा
अँधेरे से
डरता-डरता वह सीखता है -
नहीं डरना !

एक दिन
आता है ऐसा
भरी दोपहरी
बच्चा पहचान लेता है
उजास में अँधेरा ।

बच्चा
जब पहचान लेता है- अँधेरा
बच्चा बच्चा नहीं रहता
दबने लगता है
भार से
करने लगता है युद्ध
अँधेरे की मार से ।

अनुवाद : स्वयं कवि द्वारा
नीरज दइया
About the poet

नीरज दइया

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like