माचिस - नील कमल

नील कमलनील कमल15 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

मेरे पास एक माचिस की डिबिया है
माचिस की डिबिया में कविता नहीं है

माचिस की डिबिया में तीलियाँ हैं
माचिस की तीलियों में कविता नहीं है

तीलियों की नोक पर है रत्ती भर बारूद
रत्ती भर बारूद में भी कहीं नहीं है कविता

आप तो जानते ही हैं कि बारूद की जुड़वाँ पट्टियाँ
माचिस की डिबिया के दाहिने-बाँए सोई हुई हैं गहरी नींद

एक बारूद जगाता है
दूसरे बारूद को कितने प्यार से,
इस प्यार वाली रगड़ में है कविता ।
नील कमल
About the poet

नील कमल

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like