जब तक प्यार है - नील कमल

नील कमलनील कमल15 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

मैं
जीवन की
सबसे लम्बी
कविता लिखूँगा
तुम्हारी हँसी के छन्द
जिसमें खिलखिलाएँगे

कई-कई
आकाश जब
तुम्हारी आँखों
की गहराई में
उतर रहे होंगे,
मैं कोई ख़ूबसूरत-सा
लफ़्ज़ तुम्हारी साँसों
की ख़ुशबू के लिए सोचूँगा

तुम्हारे
माथे की
सिकुड़ती हुई
लकीरों से शुरु
होगी मेरी कविता

रोम-रोम
उगे सन्दल
सी महकती
मेरी कविता
पृथ्वी की विशालता
को चूम लेगी

और
मैं चाहूँगा
कि यह सब
कभी ख़त्म न हो
जब तक रक्त है
साँसें हैं, प्यार है ।
नील कमल
About the poet

नील कमल

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like