ख़ुदी का राज़ - नज़्म

नील अहमदनील अहमद30 Mar 1988

1 min read · 12.4K reads

मेरी हर फ़िक्र में तूफ़ान की तुग़्यानी है

और मिरे शौक़ में जज़्बों की फ़रावानी है

यूँ जुनूँ बहता है दरिया की रवानी जैसे

और मिरी सोच में पलती है कहानी जैसे

मैं ने तो हिम्मत-ए-मर्दान-ए-ख़ुदा सीखी है

मैं ने टूटे हुए लहजों की दुआ सीखी है

मैं ने हर रंग की ख़ुशबू की अदा सीखी है

मैं ने हर ज़ाहिर ओ बातिल का उठाया पर्दा

और तस्ख़ीर-ए-ज़माना की लगन दिल में लिए

अपने हाथों में मशक़्क़त के कड़े पहने हैं

मैं ने हर अक़्ल-ओ-ख़िरद फ़हम-ओ-फ़रासत का सहारा ले कर

यूँ ज़माने को बरतने के हुनर सीखे हैं

मैं ने जाने हैं सभी राज़-ए-निहाँ और जहाँ

और जाना है ख़ुदी है तो मकाँ मेरा है

आसमाँ मेरा

ज़मीं मेरी

जहाँ मेरा है

नील अहमद
About the poet

नील अहमद

जन्म : 30 Mar 1988 | कराची, सिंध

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like