चोर - नज़्म

नील अहमदनील अहमद30 Mar 1988

1 min read · 12.4K reads

मेरे तन पर भूक उगी थी

मेरी आँखें नंगी थी

और मेरे आँगन में हर-जा

ग़ुर्बत भूक और महरूमी के

फूल उगे थे

मेरे काँटे हाथों ने

उन फूलों को तोड़ना चाहा

और हम-साए के घर से

जिस के घर में

सोने चाँदी और पैसों की

दीवारें थीं

अपने ने कुछ ख़ुशियाँ चुन लीं

चोर चोर चोर चोर

कुछ आवाज़ें

फिर ज़ंजीरें

फिर मेरे ही घर की मानिंद

बदबू-दार अंधेरा कमरा

जिस के बाहर

मुझ जैसे बे-चेहरा लोग

मेरे लिए पहरे पे खड़े थे

नील अहमद
About the poet

नील अहमद

जन्म : 30 Mar 1988 | कराची, सिंध

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी