दीवार-ओ-दर से उतर के परछाइयाँ बोलती हैं - निदा फ़ाज़ली

निदा फ़ाज़लीनिदा फ़ाज़ली12 Oct 1938 – 8 Feb 2016

2 min read · 12.4K reads

दीवार-ओ-दर से उतर के परछाइयाँ बोलती हैं
कोई नहीं बोलता जब तनहाइयाँ बोलती हैं

परदेस के रास्ते में लुटते कहाँ हैं मुसाफ़िर
हर पेड़ कहता है क़िस्सा पुरवाईयाँ बोलती हैं

मौसम कहाँ मानता है तहज़ीब की बन्दिशों को
जिस्मों से बाहर निकल के अंगड़ाइयाँ बोलती हैं

सुन ने की मोहलत मिले तो आवाज़ है पतझरों में
उजड़ी हुई बस्तियों में आबादियाँ बोलती हैं
निदा फ़ाज़ली
About the poet

निदा फ़ाज़ली

मुक़्तदा हसन निदा फ़ाज़ली या मात्र निदा फ़ाज़ली (उर्दू: ندا فاضلی ‎) हिन्दी और उर्दू के मशहूर शायर थे इनका निधन ०८ फ़रवरी २०१६ को मुम्बई में हो गया। दिल्ली में पिता मुर्तुज़ा हसन और माँ जमील फ़ातिमा के घर तीसरी संतान नें जन्म लिया जिसका नाम बड़े भाई के नाम के…

View profile & all 72 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानासहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाजलती हुई दो आँखेंसाँझ बीतने को हैरात उतरने को है— हरि मृदुलमेरी यात्रा का ज़रूरी सामानआज मैं एक लंबी नींद से उठी हूँऔर मुझे ये दिन ही नहीं ये ज़िंदगी भी बिल्कुल नई लग रही है— लीना मल्होत्रा रावउसे मालूम नहीं थावह भी सफ़र में है और लोगों की तरहइतनी सी बात, कोई उससे कहना नहीं चाहता था— ललन चतुर्वेदीमंद ज्योतिप्रिय, धीमी पड़ रही आज मेरे प्रदीप की बाती,शायद लुट जाए यह मेरी मुसाफ़िरी की थाती!— बालकृष्ण शर्मा नवीन