आगे गहन अन्धेरा है - नेमिचन्द्र जैन

नेमिचन्द्र जैननेमिचन्द्र जैन16 Sept 1919

4 min read · 12.4K reads

आगे गहन अन्धेरा है, मन रुक-रुक जाता है एकाकी
अब भी है टूटे प्राणों में किस छवि का आकर्षण बाक़ी?
चाह रहा है अब भी यह पापी दिल पीछे को मुड़ जाना,
एक बार फिर से दो नैनों कि नीलम-नभ में उड़ जाना,
उभर-उभर आते हैं मन में वे पिछले स्वर सम्मोहन के,
गूँज गए थे पल-भर को बस प्रथम प्रहर में जो जीवन के;

किन्तु अन्धेरा है यह, मैं हूँ, मुझको तो है आगे जाना-
जाना ही है- पहन लिया है मैंने मुसाफ़िरी का बाना।

आज मार्ग में मेरे अटक न जाओ यों, ओ सुधि की छलना!
है निस्सीम डगर मेरी, मुझको तो सदा अकेले चलना,
इस दुर्भेद्य अन्धेरे के उस पार मिलेगा मन का आलम;
रुक न जाए सुधि के बाँधों से प्राणों की यमुना का संगम,
खो न जाए द्रुत से द्रुततर बहते रहने की साध निरन्तर,
मेरे उसके बीच कहीं रुकने से बढ़ न जाए यह अन्तर।
नेमिचन्द्र जैन
About the poet

नेमिचन्द्र जैन

View profile & all 7 Poems / Stories

More from नेमिचन्द्र जैन

  1. एकान्त - नेमिचन्द्र जैन

    ये मतलब है कि मुज़्तर ही रहूँ मैं बज़्म-ए-क़ातिल मेंतड़पता लोटता दाख़िल हुआ आदाब-ए-महफ़िल में

    12.3K reads
  2. आज फिर जब तुमसे सामना हुआ - नेमिचन्द्र जैन

    ये मतलब है कि मुज़्तर ही रहूँ मैं बज़्म-ए-क़ातिल मेंतड़पता लोटता दाख़िल हुआ आदाब-ए-महफ़िल में

    12.3K reads
  3. कहाँ गये सारे लोग - नेमिचन्द्र जैन

    ये मतलब है कि मुज़्तर ही रहूँ मैं बज़्म-ए-क़ातिल मेंतड़पता लोटता दाख़िल हुआ आदाब-ए-महफ़िल में

    12.3K reads
  4. हैसियत - नेमिचन्द्र जैन

    ये मतलब है कि मुज़्तर ही रहूँ मैं बज़्म-ए-क़ातिल मेंतड़पता लोटता दाख़िल हुआ आदाब-ए-महफ़िल में

    12.4K reads
  5. जन्मदिन - नेमिचन्द्र जैन

    ये मतलब है कि मुज़्तर ही रहूँ मैं बज़्म-ए-क़ातिल मेंतड़पता लोटता दाख़िल हुआ आदाब-ए-महफ़िल में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like