बलात्कार के बाद - नेहा नरुका

नेहा नरुकानेहा नरुका

4 min read · 12.4K reads

बलात्कार के बाद
अक्सर आता है मेरी माँ का फ़ोन --
कहाँ हो ?
मम्मी मार्केट में
तुमसे कितनी बार कहा, जल्दी हो आया करो मार्केट, ज़माना कितना ख़राब चल रहा है, आज अपनी कॉलोनी में एक लड़की के साथ...
क्या...
ठीक है, मम्मी ।

बलात्कार के बाद पहले की तरह ही आता रहता है
मेरी माँ का फ़ोन --
कहाँ हो ?
मार्केट में,
दोस्तों के साथ ?
हाँ
बेटा टाइम से खाना खा लेना
मम्मी अभी रख्खो बाद में बात करते हैं।
माँ चिंतित नहीं होती
बलात्कार के विषय पर
नहीं बताती कि कॉलोनी में आज क्या हुआ
नहीं कहती बेटा सम्भल के रहना
इतनी रात गए क्यूँ आए हो मार्केट
बेटा, तुम मत कर देना किसी लड़की का बलात्कार
मुझे रातभर नींद नहीं आती तुम्हारी चिन्ता में.....
नेहा नरुका
About the poet

नेहा नरुका

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like