ये राह-ए-मोहब्बत है इसमें ऐसे भी मक़ाम आ जाते हैं - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

4 min read · 12.4K reads

ये राह-ए-मोहब्बत है इसमें ऐसे भी मक़ाम आ जाते हैं
रुकिए तो पसीना आता है चलिये तो क़दम थर्राते हैं

नब्ज़ें हैं के उभरी आती हैं तारे हैं के डूबे जाते हैं
वो पिछले पहर बीमारों पर कुछ ख़ास करम फ़रमाते हैं

वो मस्त हवाओं के झोंके कुछ रात गए कुछ रात रहे
जैसे ये कोई रह रह के कहे घबराओ नहीं हम आते हैं

शबनम की नुमाइश माथे पर खिलती हुई कलियाँ होंठों पर
गुलशन में सवेरा होता है या बज़्म में वो शरमाते हैं

ये राह-ए-तलब हैं दीवाने इस राह में उनकी जानिब से
आँखें भी बिछाई जाती हैं काँटे भी बिछाए जाते हैं

कहते नहीं बनता क्या कहिये कैसा है नज़ीर अफ़साना-ए-ग़म
सुनने पे तो वो आमादा हैं कहने से हम ही घबराते हैं
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.4K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like