तरह-तरह की मुसीबत और एक जाँ के लिये - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

4 min read · 12.4K reads

तरह-तरह की मुसीबत और एक जाँ के लिये
कहाँ पे भेज दिया तूने इम्तहाँ के लिये

हर एक रास्ता मस्दूद [1] है बगैरे जुनूँ
खिरद [2] कोहे गिराँ [3] अज्मे नौजवाँ [4] के लिये

अजीब चीज है किस्मत की ना रसाई भी
कदम लिये भी तो कमबख्त पासबाँ के लिये

वो साथ छोड़ के बैठें जो साथ चल न सकें
बलाए जाँ न बनें पूरे कारवाँ के लिये

हमारे नाम से सुर्खीए दास्ताँ न सही
हमारा खून तो हाजिर है दास्ताँ के लिये

कुयूदे इश्क [5] की मजबूरियाँ अरे तोबा
जबान रख के भी तरसा किये ज़बाँ के लिये

खता मुआफ इजाजत मिले तो कुछ पूछूँ
अकेले रात में निकले हो तुम कहाँ के लिये

मिरी नहीं मिरे सजदों की आबरू रख ले
कि मेरा सर नहीं औरों के आस्ताँ के लिये

’नजीर’ फासला-ए-उम्र अब तमाम हुआ
वहाँ की फिक्र करो आये हो जहाँ के लिये
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.4K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like