सुना है कि उनसे मुलाकात होगी - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

3 min read · 12.4K reads

सुना है कि उनसे मुलाकात होगी
अगर हो गयी तो बड़ी बात होगी

निगाहों से शरह [1] हिकायात [2] होगी
जुबाँ चुप रहेगी मगर बात होगी

मिरे अश्क जिस शब के दामन में होंगे
यकीनन वो तारों भरी रात होगी

समझती है शामों सहर [3] जिसको दुनिया
तिरे जुल्फों आरिज [4] की खेरात होगी

न सावन ही बरसा न भादों ही बरसा
बहुत शारे सुनते थे बरसात होगी

मुहब्बत बहुत बेमजा होगी जिस दिन
जुबाँ बेनियाजे शिकायात [5] होगी

वहाँ कल्ब [6] की रोशनी साथ देगी
जहाँ दिन न होगा फकत रात होगी

’नजीर’ आआ रो लें गले मिल के हम तुम
खुदा जाने फिर कब मुलाकात होगी
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like